पुराना चौराहा, बाबतपुर, वाराणसीPurana Chauraha, Babatpur, Varanasi

सोम–गुरु: 10–1, 4–6 · शुक्र: 10–1Mon–Thu: 10–1, 4–6 · Fri: 10–1

योग व प्राणायामYoga & Pranayama

प्राणायाम: शुरुआती लोगों के लिए 5 सरल अभ्यास – विधि, समय और सावधानियाँPranayama for Beginners: 5 Simple Practices – Method, Timing and Precautions

इस लेख मेंIn this article

प्राणायाम का अर्थ है श्वास (प्राण) का नियमन। नियमित और सही तरीके से किया गया प्राणायाम मन को शांत करने, श्वसन तंत्र को सहारा देने और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक माना जाता है। नाक की एलर्जी और साइनस के मरीज़ों को भी प्राणायाम से लाभ महसूस होता है।

शुरू करने से पहले

  • समय: सुबह खाली पेट सबसे अच्छा; भोजन के 3–4 घंटे बाद भी कर सकते हैं।
  • स्थान: साफ, हवादार, शांत जगह; बहुत ठंडी हवा या धूल में नहीं।
  • आसन: सुखासन, पद्मासन या कुर्सी पर सीधे बैठें – रीढ़ सीधी, कंधे ढीले।
  • नियम: श्वास कभी ज़बरदस्ती न रोकें; किसी भी असहजता पर रुक जाएँ।

1. दीर्घ श्वसन (गहरी पेट की साँस)

  1. एक हाथ पेट पर, एक छाती पर रखें।
  2. नाक से धीरे साँस लें, पहले पेट फूले, फिर छाती।
  3. धीरे-धीरे साँस छोड़ें, पेट अंदर जाए।
  4. 5 मिनट तक – साँस छोड़ने का समय लेने से थोड़ा लंबा रखें।

2. अनुलोम-विलोम (नाड़ी शोधन)

  1. दाएँ अंगूठे से दायाँ नथुना बंद करें, बाएँ से धीरे साँस लें।
  2. अनामिका से बायाँ नथुना बंद करें, दाएँ से साँस छोड़ें।
  3. अब दाएँ से साँस लें, बाएँ से छोड़ें – यह एक चक्र हुआ।
  4. शुरुआत 5 मिनट से करें, धीरे-धीरे 10–15 मिनट तक बढ़ाएँ।
नाक पूरी तरह बंद हो तो पहले भाप लें। ज़ोर लगाकर साँस खींचने की कोशिश न करें।

3. भ्रामरी (भौंरे की गूँज)

  1. आँखें बंद करें, अंगूठों से कान के फ्लैप हल्के से बंद करें।
  2. गहरी साँस लें, फिर मुँह बंद रखकर “म्म्म…” की गूँज के साथ धीरे साँस छोड़ें।
  3. 5–7 बार। गूँज का कंपन सिर और चेहरे में महसूस करें।

तनाव, बेचैनी और नींद की समस्या में सहायक माना जाता है।

4. उज्जायी

  1. गले को हल्का संकुचित करके नाक से साँस लें – गले से हल्की “स्स्स” जैसी आवाज़ आए।
  2. उसी तरह धीरे साँस छोड़ें।
  3. 3–5 मिनट।

5. शीतली (गर्मी के मौसम में)

  1. जीभ को नली की तरह मोड़कर मुँह से साँस अंदर लें।
  2. मुँह बंद करके नाक से साँस छोड़ें।
  3. 5–8 बार।
शीतली सर्दी, खाँसी, नाक की एलर्जी, साइनस और अस्थमा में न करें, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देती है।

कपालभाति और भस्त्रिका के बारे में

ये तेज़ गति वाले अभ्यास हैं। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, हर्निया, हाल की सर्जरी, मिर्गी, गर्भावस्था, मासिक धर्म के दौरान और स्लिप डिस्क की तीव्र अवस्था में इन्हें न करें या केवल प्रशिक्षक व चिकित्सक की सलाह से करें।

एक सरल 15 मिनट की दिनचर्या

अभ्यास समय
दीर्घ श्वसन 3 मिनट
अनुलोम-विलोम 7 मिनट
भ्रामरी 3 मिनट
शांत बैठकर श्वास का निरीक्षण 2 मिनट

Pranayama means regulating the breath (prana). Practised regularly and correctly, it is considered helpful for calming the mind, supporting the respiratory system and improving focus. People with nasal allergy and sinus trouble often feel the benefit too.

Before you start

  • Time: morning on an empty stomach is best; 3–4 hours after a meal is also fine.
  • Place: clean, airy and quiet; not in very cold wind or dust.
  • Posture: sit in Sukhasana, Padmasana or upright on a chair – spine straight, shoulders relaxed.
  • Rule: never force or hold the breath; stop at any discomfort.

1. Deep belly breathing

  1. One hand on the belly, one on the chest.
  2. Breathe in slowly through the nose – belly rises first, then the chest.
  3. Breathe out slowly as the belly falls.
  4. 5 minutes – keep the out-breath a little longer than the in-breath.

2. Anulom-Vilom (Nadi Shodhana)

  1. Close the right nostril with the right thumb and breathe in slowly through the left.
  2. Close the left nostril with the ring finger and breathe out through the right.
  3. Breathe in through the right and out through the left – one round.
  4. Start with 5 minutes and build up to 10–15 minutes.
If your nose is fully blocked, take steam first. Don’t force air through.

3. Bhramari (humming bee breath)

  1. Close your eyes and gently close the ear flaps with your thumbs.
  2. Breathe in deeply, then breathe out slowly with a closed-mouth “mmm…” hum.
  3. 5–7 times. Feel the vibration in the head and face.

Considered helpful for stress, restlessness and sleep problems.

4. Ujjayi

  1. Slightly narrow the throat and breathe in through the nose – a soft “sss” sound from the throat.
  2. Breathe out slowly the same way.
  3. 3–5 minutes.

5. Sheetali (in hot weather)

  1. Roll the tongue like a tube and breathe in through the mouth.
  2. Close the mouth and breathe out through the nose.
  3. 5–8 times.
Do not do Sheetali with a cold, cough, nasal allergy, sinusitis or asthma, as it cools the body.

About Kapalbhati and Bhastrika

These are fast-paced practices. Avoid them, or do them only with a trainer’s and physician’s advice, with high blood pressure, heart disease, hernia, recent surgery, epilepsy, pregnancy, during menstruation and in the acute stage of a slipped disc.

A simple 15-minute routine

Practice Time
Deep breathing 3 minutes
Anulom-Vilom 7 minutes
Bhramari 3 minutes
Sitting quietly, observing the breath 2 minutes

यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है, इसलिए उपचार और उसके परिणाम भी अलग हो सकते हैं। किसी भी दवा या उपचार की शुरुआत चिकित्सक से परामर्श के बाद ही करें। गंभीर या आपातकालीन लक्षणों में तुरंत नज़दीकी अस्पताल जाएँ।This information is for general awareness only. Every person’s condition is different, so treatment and outcomes vary. Start any medicine or therapy only after consulting a physician. For severe or emergency symptoms, go to the nearest hospital immediately.

लेखक / समीक्षकWritten / reviewed by

डॉ. योगेश नारायण मिश्रDr. Yogesh Narayan Mishra

B.A.M.S., M.D. (Alt. Med.) · आयुर्वेद एवं वात रोग विशेषज्ञAyurveda & Vata Roga (musculoskeletal) Specialist
नारायण क्लिनिक, बाबतपुर – वाराणसीNarayan Clinic, Babatpur – Varanasi

डॉक्टर के बारे मेंAbout the doctor

परामर्श के लिए आज ही संपर्क करेंGet in touch for a consultation today

कॉल करें या WhatsApp पर अपॉइंटमेंट का अनुरोध भेजें – हम आपसे संपर्क करेंगे।Call us or send an appointment request on WhatsApp – we will get back to you.

कॉलCall WhatsApp अपॉइंटमेंटAppointment