कमर दर्द आज हर उम्र में आम है। कई बार दर्द पैर तक जाता है, जो स्लिप डिस्क या नस पर दबाव का संकेत हो सकता है। सही आदतें रीढ़ पर अनावश्यक दबाव कम करने में मदद करती हैं।
बैठते समय
- कमर सीधी, पीठ को सहारा और पैर ज़मीन पर रखें।
- हर 30–40 मिनट में उठकर थोड़ा चलें।
- मोबाइल को आँखों की ऊँचाई पर रखें, गर्दन ज़्यादा न झुकाएँ।
सामान उठाते समय
- कमर से नहीं, घुटने मोड़कर नीचे बैठें और सामान शरीर के पास रखकर उठाएँ।
- उठाते समय कमर को मोड़ें (ट्विस्ट) नहीं।
सोते समय
बहुत नरम गद्दे से बचें। करवट लेकर सोते समय घुटनों के बीच तकिया रखना आरामदायक हो सकता है।
व्यायाम
दर्द कम होने पर चिकित्सक की सलाह से हल्के योग आसन और टहलना शुरू करें। तेज़ दर्द में अपने-आप भारी व्यायाम न करें।
तुरंत डॉक्टर/अस्पताल कब जाएँ
- पैर या हाथ में अचानक कमज़ोरी
- पेशाब या शौच पर नियंत्रण में दिक्कत
- चोट या गिरने के बाद तेज़ दर्द, या दर्द के साथ बुखार
Back pain is common at every age today. Sometimes the pain travels down the leg, which can signal a slipped disc or nerve compression. Good habits help reduce unnecessary load on the spine.
While sitting
- Keep your back straight and supported, feet flat on the floor.
- Get up and walk a little every 30–40 minutes.
- Hold your phone at eye level instead of bending your neck.
While lifting
- Bend your knees, not your back, and keep the load close to your body.
- Do not twist your back while lifting.
While sleeping
Avoid a very soft mattress. A pillow between the knees can be comfortable when sleeping on your side.
Exercise
Once pain settles, start gentle yoga and walking with your physician’s advice. Avoid heavy exercise on your own during acute pain.
When to go to a doctor/hospital urgently
- Sudden weakness in a leg or arm
- Difficulty controlling bladder or bowels
- Severe pain after an injury or fall, or pain with fever
यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। अपनी समस्या के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
This article is for general information. Please consult a physician about your own condition.