पुराना चौराहा, बाबतपुर, वाराणसीPurana Chauraha, Babatpur, Varanasi

सोम–गुरु: 10–1, 4–6 · शुक्र: 10–1Mon–Thu: 10–1, 4–6 · Fri: 10–1

आयुर्वेदिक जीवनशैलीAyurvedic Lifestyle

अच्छी नींद के लिए आयुर्वेदिक उपाय: निद्रा का महत्व और 10 व्यावहारिक सुझावAyurvedic Tips for Better Sleep: Why Sleep Matters and 10 Practical Steps

इस लेख मेंIn this article

आयुर्वेद में आहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य को जीवन के तीन उपस्तंभ (सहारे) कहा गया है। आचार्य चरक के अनुसार सुख-दुःख, पुष्टि-कृशता, बल-दुर्बलता और ज्ञान-अज्ञान – सब काफ़ी हद तक नींद पर निर्भर करते हैं। अच्छी नींद केवल आराम नहीं, शरीर और मन की मरम्मत का समय है।

नींद क्यों बिगड़ती है?

  • देर रात तक मोबाइल/टीवी, अनियमित सोने का समय
  • चिंता, तनाव, अधिक सोच-विचार
  • देर से और भारी रात का भोजन, अधिक चाय-कॉफ़ी
  • दिन में बहुत अधिक सोना
  • कमर-जोड़ों का दर्द, बार-बार पेशाब, नाक बंद रहना या खर्राटे

आयुर्वेद में अनिद्रा (अनिद्रा / निद्रानाश) को मुख्यतः वात और पित्त की वृद्धि से जोड़ा जाता है।

अच्छी नींद के 10 व्यावहारिक सुझाव

  1. एक तय समय: रोज़ एक ही समय पर सोएँ और उठें – छुट्टी के दिन भी।
  2. रात 10 बजे तक बिस्तर: आयुर्वेद के अनुसार इसके बाद पित्त काल शुरू होता है और मन फिर सक्रिय हो जाता है।
  3. स्क्रीन बंद: सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल और टीवी बंद।
  4. हल्का रात्रि भोजन सोने से 2–3 घंटे पहले।
  5. चाय-कॉफ़ी दोपहर 3 बजे के बाद न लें।
  6. पादाभ्यंग: सोने से पहले तलवों पर गुनगुने तिल या घी से 5 मिनट मालिश।
  7. गुनगुना दूध: चाहें तो रात को एक कप गुनगुना दूध (डायबिटीज़ या दूध से परेशानी हो तो चिकित्सक से पूछें)।
  8. भ्रामरी प्राणायाम 5–7 बार, बिस्तर पर जाने से पहले।
  9. शयन कक्ष: अंधेरा, शांत, हवादार; बिस्तर केवल सोने के लिए।
  10. दिन में न सोएँ (गर्मी के मौसम और बीमारी/वृद्धावस्था को छोड़कर) – दिन में थोड़ी झपकी भी 20 मिनट से अधिक न हो।

जो लोग रात की शिफ्ट में काम करते हैं

  • दिन में सोने के लिए कमरा पूरी तरह अंधेरा रखें।
  • सोने और जागने का एक नियमित क्रम बनाए रखें।
  • शिफ्ट के अंत में भारी भोजन न करें।
चिकित्सक से मिलें यदि: 3 सप्ताह से अधिक अनिद्रा हो, ज़ोरदार खर्राटों के साथ नींद में साँस रुकती लगे, दिन में अत्यधिक नींद आए, लगातार उदासी या घबराहट हो। नींद की गोलियाँ अपने आप शुरू न करें।

Ayurveda calls Ahara (food), Nidra (sleep) and Brahmacharya (balanced conduct) the three supporting pillars of life. According to Acharya Charaka, happiness and sorrow, nourishment and leanness, strength and weakness, and knowledge all depend largely on sleep. Good sleep is not just rest – it is repair time for body and mind.

Why does sleep get disturbed?

  • Phones/TV late at night, irregular bedtimes
  • Worry, stress, overthinking
  • Late, heavy dinners; too much tea or coffee
  • Too much daytime sleep
  • Back or joint pain, frequent urination, a blocked nose or snoring

Ayurveda links insomnia (Anidra / Nidranasha) mainly to increased Vata and Pitta.

10 practical steps for better sleep

  1. A fixed time: sleep and wake at the same time daily – even on holidays.
  2. In bed by 10 pm: in Ayurveda, Pitta time begins after this and the mind becomes active again.
  3. Screens off at least 1 hour before bed.
  4. Light dinner 2–3 hours before sleep.
  5. No tea or coffee after 3 pm.
  6. Padabhyanga: massage the soles with warm sesame oil or ghee for 5 minutes before bed.
  7. Warm milk: a cup of warm milk at night if you like (ask your physician if you have diabetes or trouble with milk).
  8. Bhramari pranayama 5–7 times before bed.
  9. Bedroom: dark, quiet and airy; use the bed only for sleep.
  10. Avoid daytime sleep (except in summer, illness or old age) – keep any nap under 20 minutes.

For night-shift workers

  • Keep the room completely dark for daytime sleep.
  • Maintain a regular sleep–wake pattern.
  • Don’t eat a heavy meal at the end of the shift.
See a physician if: insomnia lasts more than 3 weeks, loud snoring comes with pauses in breathing, you are extremely sleepy in the day, or you feel persistently low or anxious. Don’t start sleeping pills on your own.

यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है, इसलिए उपचार और उसके परिणाम भी अलग हो सकते हैं। किसी भी दवा या उपचार की शुरुआत चिकित्सक से परामर्श के बाद ही करें। गंभीर या आपातकालीन लक्षणों में तुरंत नज़दीकी अस्पताल जाएँ।This information is for general awareness only. Every person’s condition is different, so treatment and outcomes vary. Start any medicine or therapy only after consulting a physician. For severe or emergency symptoms, go to the nearest hospital immediately.

लेखक / समीक्षकWritten / reviewed by

डॉ. योगेश नारायण मिश्रDr. Yogesh Narayan Mishra

B.A.M.S., M.D. (Alt. Med.) · आयुर्वेद एवं वात रोग विशेषज्ञAyurveda & Vata Roga (musculoskeletal) Specialist
नारायण क्लिनिक, बाबतपुर – वाराणसीNarayan Clinic, Babatpur – Varanasi

डॉक्टर के बारे मेंAbout the doctor

परामर्श के लिए आज ही संपर्क करेंGet in touch for a consultation today

कॉल करें या WhatsApp पर अपॉइंटमेंट का अनुरोध भेजें – हम आपसे संपर्क करेंगे।Call us or send an appointment request on WhatsApp – we will get back to you.

कॉलCall WhatsApp अपॉइंटमेंटAppointment