हमारे चेहरे की हड्डियों के अंदर हवा से भरी कुछ खाली जगहें होती हैं, जिन्हें साइनस कहते हैं। सामान्य रूप से इनमें बना बलगम छोटे रास्तों से नाक में निकल जाता है। जब इनकी परत में सूजन आ जाती है और रास्ते बंद हो जाते हैं, तो बलगम रुकने लगता है – इसी को साइनुसाइटिस कहते हैं।
साइनस के प्रकार
| प्रकार | अवधि | आम कारण |
|---|---|---|
| तीव्र (Acute) | 4 सप्ताह तक | सर्दी-ज़ुकाम, वायरल संक्रमण |
| उप-तीव्र | 4–12 सप्ताह | ठीक से न सुधरा संक्रमण |
| पुराना (Chronic) | 12 सप्ताह से अधिक | एलर्जी, नासा अर्बुद, टेढ़ी हड्डी (DNS), बार-बार संक्रमण |
मुख्य लक्षण
- माथे, आँखों के आसपास या गालों में दर्द और भारीपन
- नाक बंद रहना, गाढ़ा पीला-हरा स्राव
- गले में पीछे से बलगम गिरना (पोस्ट-नेज़ल ड्रिप), सुबह खाँसी
- सूंघने की क्षमता कम होना, मुँह का स्वाद बिगड़ना
- झुकने पर सिरदर्द बढ़ना, थकान
आयुर्वेद की दृष्टि
आयुर्वेद में शिर (सिर) को कफ का प्रमुख स्थान माना गया है। लंबे समय तक बना प्रतिश्याय, ठंडा-भारी आहार, दिन में सोना और नमी वाला वातावरण कफ बढ़ाकर सिर में भारीपन और स्राव को बढ़ा सकते हैं। उपचार में कफ को संतुलित करने, स्रोतों (मार्गों) को खोलने और पाचन सुधारने पर ध्यान दिया जाता है।
घर पर देखभाल
- पर्याप्त गुनगुना पानी: बलगम पतला रहता है और निकलना आसान होता है।
- भाप लेना: दिन में 1–2 बार सादे गुनगुने पानी की भाप।
- गर्म सेंक: गुनगुने पानी में भिगोया कपड़ा माथे-गालों पर 5 मिनट।
- सिर थोड़ा ऊँचा रखकर सोएँ, ताकि रात में बलगम कम जमे।
- ठंडी और भारी चीज़ों से परहेज़: आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, रात में दही, बहुत तला भोजन।
- धूम्रपान और धुएँ से दूरी – यह साइनस की परत को और नुकसान पहुँचाता है।
क्लिनिक में उपचार
पहले यह समझा जाता है कि साइनस बार-बार क्यों हो रहा है – एलर्जी, नासा अर्बुद, खान-पान या कोई संरचनात्मक कारण। फिर आयुर्वेदिक औषधि, स्वेदन (भाप) और नस्य जैसी प्रक्रियाओं की उपयुक्तता, आहार-विहार और प्राणायाम की सलाह दी जाती है। जिन मामलों में ENT विशेषज्ञ की जाँच या CT स्कैन आवश्यक हो, उसकी स्पष्ट सलाह भी दी जाती है।
Inside the bones of the face are air-filled spaces called sinuses. Normally the mucus they make drains into the nose through small openings. When their lining swells and these openings block, mucus collects – this is sinusitis.
Types of sinusitis
| Type | Duration | Common cause |
|---|---|---|
| Acute | Up to 4 weeks | Common cold, viral infection |
| Sub-acute | 4–12 weeks | Infection that has not fully settled |
| Chronic | Over 12 weeks | Allergy, nasal polyps, deviated septum, repeated infections |
Main symptoms
- Pain and heaviness in the forehead, around the eyes or in the cheeks
- Blocked nose with thick yellow-green discharge
- Mucus dripping down the throat (post-nasal drip), morning cough
- Reduced smell and altered taste
- Headache worse on bending, tiredness
The Ayurvedic view
Ayurveda considers the head a main seat of Kapha. Long-standing Pratishyaya, cold and heavy food, daytime sleep and damp surroundings can increase Kapha, adding to heaviness and discharge. Care focuses on balancing Kapha, opening the channels (srotas) and improving digestion.
Home care
- Plenty of lukewarm water keeps mucus thin.
- Steam inhalation with plain warm water once or twice a day.
- Warm compress on the forehead and cheeks for 5 minutes.
- Sleep with the head slightly raised so less mucus collects at night.
- Avoid cold and heavy food: ice cream, cold drinks, curd at night, deep-fried food.
- Stay away from smoking and smoke, which further damage the sinus lining.
Treatment at the clinic
First the reason for repeated sinusitis is explored – allergy, polyps, diet or a structural cause. Then advice may include Ayurvedic medicines, whether steam (Swedana) or Nasya is suitable, diet, lifestyle and pranayama. Where an ENT evaluation or CT scan is needed, that is advised clearly.